समस्तीपुर: जिले के दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के क्योटा गांव से एक पेट्रोल पंप कर्मी का संदिग्ध हालत में शव मिलने से सनसनी फैल गई है. मृतक की पहचान कागपुर वार्ड 15 के रहने वाले त्रिवेणी राय के पुत्र 35 वर्षीय अजय राय के रूप में हुई है.बताया जाता है कि घर से 200 मीटर की दूरी पर अजय राय का संदिग्ध हालत में शव पड़ा हुआ मिला है.

पेट्रोल पंप कर्मी का मिला शव
परिजनों ने हत्या की आशंका जतायी है. मृतक के छोटे भाई कुंदन कुमार राय ने बताया कि वह पांच भाई हैं. अजय राय क्योटा में एक पेट्रोल पंप पर नोजल मैन और मैनेजर का काम करता था. सुबह 9 बजे से लेकर रात के 10 बजे तक उसकी ड्यूटी रहती थी. घटना वाले दिन भी वह ड्यूटी पर ही था.

रात भर ढूंढते रहे परिजन
उसके बाद परिजन और पेट्रोल पंप कर्मियों ने उसके सभी जगह ढूंढा, लेकिन जानकारी नहीं मिली. रात भर पूरा परिवार उसे तलाशता रहा. उन्होंने बताया कि सुबह 5:00 बजे फिर पेट्रोल पंप पर गए. पेट्रोल पंप कर्मी पंकज कुमार से बात की. उसी दौरान पंकज के मोबाइल पर फोन आया कि कागपुर चौर में शव पड़ा है. हम लोग वहां पहुंचे तो शव मेरे भाई का था.



