लव मैरिज से आहत पिता ने जिंदा बेटी का किया श्राद्ध, युवती ने कोर्ट में मां को भी नहीं पहचाना था

कटिहार : बिहार से कटिहार में एक पिता ने अपनी जिंदा बेटी का श्राद्ध कर दिया। इसके पहले पुतला बनाकर उसकी अर्थी यात्रा निकाल कर अंतिम संस्कार भी किया गया। इलाके में इस मामले की जोर शोर से चर्चा चल रही है कि ऐसी क्या बात हुई कि एक पिता को इतना बड़ा फैसला लेना पड़ा। बेटी ने भागकर अपने प्रेमी के साथ लव मैरिज कर लिया था। पुलिस ने उसे बरामद करके कोर्ट में पेश किया तो बेटी ने अपने माता-पिता को पहचानने से इनकार कर दिया था।

हैरान करने और संवेदना को झकझोर देने वाला यह मामला कोढ़ा प्रखंड अंतर्गत चंदवा पंचायत के खुदना गांव का है। पिता जब अपनी घर से भाग गई बेटी का पूरे रीति-रिवाज और विधि-विधान के साथ प्रतीकात्मक अंतिम संस्कार कर रहे थे तो वहां मौजूद सभी लोग भावुक हो गए। इस घटना की चर्चा पूरे इलाके में हो रही है।

बताया जाता है कि युवती कुछ समय पूर्व घर छोड़कर चली गई थी। परिजनों ने उसकी तलाश करते हुए रौतारा थाना में मामला भी दर्ज कराया था। बाद में लड़की बरामद हुई लेकिन, उसने अपने प्रेमी लेकिन परिजनों का आरोप है कि उसने कोर्ट में अपने माता-पिता और परिवार को पहचानने से इनकार कर दिया। इस घटना से आहत परिवार भावनात्मक रूप से टूट गया और समाज तथा ग्रामीणों की मौजूदगी में बेटी से सारे संबंध समाप्त करने का ऐलान कर दिया।

परिवार वालों ने लड़की के नाम से कुश का पुतला तैयार कराया। उसे अर्थी पर लिटाकर पूरे गांव में अंतिम यात्रा निकाली गई और फिर शमशान घाट ले जाकर हिंदू रीति-रिवाज के अनुसार प्रतीकात्मक दाह संस्कार किया गया। इस दौरान पिता मुनचुन पासवान, दादा राम प्रकाश पासवान और अन्य परिजनों की आंखें नम दिखीं।

लड़की के पिता और दादा ने कहा कि जिस दिन से बेटी घर छोड़कर गई और बाद में हमें पहचानने से इनकार किया, उसी दिन से हमारे लिए वह मर चुकी है। अब उससे हमारा कोई संबंध नहीं है। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के गांवों के लोग भी मौके पर पहुंचने लगे। श्राद्ध कार्यक्रम में सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण शामिल हुए।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading