मुजफ्फरपुर: सावन माह की तीसरी सोमवारी के पावन अवसर पर सनातन सेवा दल के सेवा शिविर में कांवरियों के लिए निःशुल्क सेवा की गई। युवा समाजसेवी अमन झा एवं उनके मित्र परिवार की ओर से कांवरिया श्रद्धालुओं के लिए निःशुल्क माजा, पानी और बिस्किट की व्यवस्था की गई।


सेवा शिविर में पहुंचने वाले कांवरियों को सेवा भाव के साथ ठंडा पानी एवं खाद्य सामग्री उपलब्ध कराई गई। इस दौरान सुभाष, अभिषेक झा, मयंक,

सोनी झा, संजना सहित सनातन सेवा दल के कई सदस्य मौजूद रहे। तीसरी सोमवारी पर श्रद्धालुओं की सेवा के इस प्रयास ने सेवा, समर्पण और सामाजिक सद्भाव की मिसाल पेश की।


