डिजिटल अरेस्ट कर 1 करोड़ से ज्यादा रुपये अकाउंट में ट्रांसफर करवाए, बिहार पुलिस ने पटना से दबोचा

पटना : बिहार में साइबर ठगी के खिलाफ बड़ा एक्शन देखने को मिला है. बिहटा थाना की पुलिस ने डिजिटल अरेस्ट के जरिए 1 करोड़ 43 लाख रुपये के गबन के आरोप में एक साइबर अपराधी को गिरफ्तार किया. गिरफ्तार आरोपी की पहचान कुमार आर्यन (पिता- रामजी सिंह, निवासी- राघोपुर एसएस कॉलोनी) के रूप में हुई है.

CYBER CRIMINAL ARREST IN PATNA

पटना में साइबर अपराधी गिरफ्तार

पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपी कुमार आर्यन को राघोपुर एसएस कॉलोनी से गिरफ्तार किया. गिरफ्तार साइबर अपराधी के पास से पुलिस ने एक चेकबुक, ATM, चार सिम कार्ड और दो मोबाइल फोन बरामद किए हैं. पुलिस बरामद मोबाइल और सिम कार्ड की जांच कर साइबर अपराध से जुड़े अन्य तथ्यों का पता लगाने में जुटी है.

नेटवर्क खंगालने में जुटी पुलिस

इसके साथ ही पुलिस आरोपी से पूछताछ कर यह भी पता लगाने का प्रयास कर रही है कि इस मामले में उसके साथ और कौन-कौन लोग जुड़े हैं. पूरे नेटवर्क को खंगाला जा रहा है. हर एंगल से तफ्तीश की जा रही है.

क्या है पूरा मामला?

दानापुर डीएसपी 2 अमरेंद्र कुमार झा ने बताया कि 17 अगस्त को NCBR पोर्टल के जरिए सूचना मिली कि एक व्यक्ति को डिजिटली अरेस्ट किया गया. उस व्यक्ति से एक करोड़ 43 लाख रुपया की ठगी की गई है. रोहित कुमार नामक व्यक्ति के द्वारा बिहटा के राघोपुर निवासी कुमार आर्यन और उमेश सिंह के खातों में पैसा भेजा गया है.

इसके बाद पुलिस की टीम के द्वारा जांच शुरू की गई और इस मामले में पुलिस ने कुमार आर्यन को गिरफ्तार किया. जिसके पास से दो मोबाइल फोन, कई सिम, जिस अकाउंट में पैसा मंगाया गया उस अकाउंट का पासबुक, एटीएम कार्ड भी बरामद किया गया है.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading