मुजफ्फरपुर: रक्षाबंधन पर महिलाओं-छात्राओं को दो दिन बिहार राज्य पथ परिवहन निगम की बसों में दो दिन निःशुल्क यात्रा की सुविधा मिलेगी। परिवहन निगम प्रशासन ने इसे लेकर आदेश जारी किया है। आदेश से संबंधित पत्र मुजफ्फरपुर समेत सभी क्षेत्रीय प्रबंधकों को भेजा गया है।

आदेश के अनुसार, रक्षाबंधन के अवसर पर 27 और 28 अगस्त को परिवहन निगम के 6 क्षेत्रीय कार्यालयों पटना, गयाजी, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, भागलपुर और पूर्णिया के अधीन कुल 19 डिपो से संचालित सभी बसों में महिलाओं व छात्राओं को यह सुविधा मिलेगी।

मुजफ्फरपुर क्षेत्रीय कार्यालय अंतर्गत इमलीचट्टी और मुजफ्फरपुर प्रमंडल के अन्य डिपो से चलने वाली सभी बीएसआरटीसी बसों में यह सुविधा लागू होगी। परिहन निगम ने कहा है कि इन दो दिनों में महिला यात्रियों से कोई किराया नहीं लिया जाएगा।

