दीपिका पादुकोण और प्रियंका चोपड़ा के बाद अब बॉलीवुड का एक और एक्टर जल्द शादी करने वाला है। वरुण धवन लंबे वक्त से नताशा दलाल को डेट कर रहे हैं।
वहीं अब ऐसी खबरें आ रही हैं कि वरुण धवन इस साल नवंबर तक शादी के बंधन में बंध जाएंगे। मुंबई मिरर की रिपोर्ट्स के मुताबिक नताशा और वरुण नवंबर में शादी करेंगे। खबरों की मानें तो इन दोनों ने शादी की तैयारियां शुरू कर दी है। कहा जा रहा है कि नताशा ने कपड़ों की खरीदारी शुरू कर दी है।

वह चाहती हैं कि शादी की सभी प्लानिंग खुद ही करें। हाल ही में वरुण धवन करण जौहर के शो ‘कॉफी विद करण’ में पहुंचे थे जहां पर उन्होंने अपने रिलेशनशिप के बारे में बात की। वरुण धवन ने शो के दौरान कहा था कि ‘उनकी विश है कि शादी नताशा से ही हो।

‘ वरुण की इस बात पर शो के दौरान करण जौहर इमोशनल हो गए थे। करण जौहर ने कहा था – ‘तुम्हारी शादी में मुझे ऐसा लगेगा कि मैं अपने बच्चे की शादी कर रहा हूं। मैं कभी खुशी कभी गम की थीम अपनाऊंगा आपको बता दें, नताशा वरुण धवन का बचपन का प्यार हैं और धवन परिवार के साथ उनकी कई तस्वीरें सोशल मीडिया में पहले भी आ चुकी हैं।
वरुण धवन इस वक्त फिल्म ‘कलंक’ को लेकर बिजी हैं। इस फिल्म में बॉलीवुड की धक-धक गर्ल माधुरी दीक्षित भी नजर आने वाली हैं। वह फिल्म में एक डांस टीचर के रोल में दिखाई देंगी। फिल्म में ‘आशिकी 2’ फेम एक्टर आदित्य रॉय कपूर भी होंगे जो वरुण धवन के भाई का किरदार करेंगे।
