7 सितंबर को नहीं होगा पताही एयरपोर्ट का शिलान्यास, इसी महीने में नई तारीख संभव

मुजफ्फरपुर : मुजफ्फरपुर के पताही एयरपोर्ट का 7 सितंबर 2026 को होने वाला शिलान्यास कार्यक्रम प्रशासनिक कारणों से टाल दिया गया है। जहां  एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (AAI) ने जिला प्रशासन को तिथि आगे बढ़ने की सूचना दी है। 

फिलहाल नई तारीख की आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है, लेकिन सितंबर में ही शिलान्यास कार्यक्रम आयोजित किए जाने की संभावना है। शिलान्यास कार्यक्रम की तारीख भले ही आगे बढ़ गई हो, लेकिन एयरपोर्ट के निर्माण की तैयारी और साइट पर चल रहे काम पर इसका कोई असर नहीं पड़ेगा।

पताही एयरपोर्ट पर टर्मिनल बिल्डिंग के लिए जमीन की सफाई और मिट्टी की खुदाई का काम शुरू हो चुका है। फाउंडेशन के लिए साइट तैयार की जा रही है। वहीं, प्रस्तावित रन-वे और एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) टावर समेत एयरपोर्ट के बुनियादी ढांचे को अगले करीब 11 माह में तैयार करने का लक्ष्य रखा गया है। यानी शिलान्यास की तारीख आगे बढ़ने के बावजूद निर्माण कार्य अपनी प्रक्रिया के अनुसार चलता रहेगा।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading