देश का कोई गरीब नही सोएगा भूखा राहुल गांधी ने कांग्रेस के मेनिफेस्टो में किया शामिल!

सदाकत आश्रम पटना में मंगलवार को प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। जहाँ कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष मदन मोहन झा ने जन आकांक्षा रैली के साथ आगामी चुनाव को लेकर कांग्रेस पार्टी की मेनिफेस्टो पर जानकारियां सांझा की। उन्होंने कहा कि माहगठबंधन को लेकर कोई किंतु परंतु की गुंजाइश नही है। व्यक्तिगत तौर पर तेजस्वी यादव, उपेंद्र कुशवाहा, जीतन राम मांझी, मुकेश सहनी, शरद यादव से बात हुई है। सभी लोग रैली में शामिल होंगे।

कोई व्यक्ति नही रहेगा भूखा:

उन्होंने आगे बताया कि कांग्रेस पार्टी की सरकार बनने पर देश का कोई व्यक्ति भूखा नही सोएगा। राहुल गांधी के आदेश पर इसे कांग्रेस पार्टी ने अपनी मेनिफेस्टो में शामिल किया। राहुल गांधी जुमलेबाजी नही करते। जो बोलते हैं वो करते हैं।

अनंत सिंह को धन्यवाद:

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि अनंत सिंह को लगा कि केंद्र और राज्य दोनों ही जगहों पर जन विरोधी सरकारें काम कर रही है। इसलिए उन्होंने पटना में रोड शो कर लोगों से अपील किया। मैं उन्हें धन्यवाद देता हूँ। जो उन्होंने ऐसा किया।

गौरतलब है कि 3 फरवरी को पटना के गांधी मैदान में कांग्रेस पार्टी की जन आकांक्षा रैली आयोजित है। जिसे लेकर कांग्रेस पार्टी जमीन स्तर पर लोगों से जुड़कर रैली में शामिल होने की अपील कर रही है।
बाइट- मदन मोहन झा
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.