राज कपूर की पत्नी कृष्णा का कार्डियक अरेस्ट से निधन

शोमैन राज कपूर की पत्नी कृष्णा राज कपूर का सोमवार सुबह मुंबई में निधन हो गया। 87 साल की कृष्णा काफी समय से बीमार चल रही थीं। उनके बड़े बेटे रणधीर कपूर ने बताया कि सुबह 5 बजे कार्डियक अरेस्ट की वजह से उनकी मां का निधन हो गया।

उनका जन्म 1931 में हुआ था। उनकी शादी 1946 में राज कपूर से हुई थी। उनके परिवार में तीन बेटे- रणधीर, ऋषि और राजीव, जबकि दो बेटियां- रितु और रीमा हैं। शादी से पहले उनका नाम कृष्णा मल्होत्रा था। रणधीर ने बताया कि उनका अंतिम संस्कार चेंबूर स्थित श्मशान गृह में होगा।
रवीना ने कहा- एक युग का अंत हो गया : रवीना टंडन ने ट्वीट में कहा, “कृष्णा राज कपूर के साथ एक युग का अंत हो गया। भगवान उनकी आत्मा को शांति दे।” कृष्णा की पोती और ऋषि कपूर की बेटी रिद्धिमा कपूर साहनी ने सोशल मीडिया पर उन्हें श्रद्धांजलि दी। उन्होंने लिखा है, “आई लव यू दादी। मैं हमेशा आपको प्यार करती रहूंगी।” निर्देशक मधुर भंडारकर ने ट्वीट किया, “कपूर परिवार को ईश्वर दुख सहने की शक्ति दे।” ऋषि कपूर दो दिन पहले ही अमेरिका के लिए रवाना हुए हैं।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading