बिहार सरकार ने हटा लिया आंध्र की मछलियों पर लगी रोक…

आंध्र की मछलियों पर लगी रोक को बिहार सरकार ने हटा लिया है। अब पटना में आंध्र की मछलियां बिकने लगेंगी। मछली पर लगी रोक को स्वास्थ सचिव ने वापस ले लिया है।

बता दें कि पिछले दिनों आंध्र की मछलियों पर बिहार सरकार ने रोक लगाई थी। इसे लेकर बाद में मुख्‍य सचिव दीपक कुमार की अध्‍यक्षता में महत्‍वपूर्ण बैठक हुई। जांच का निर्णय लिया गया।

जांच में सही रिपोर्ट आने के बाद बुधवार को बिहार सरकार ने आंध्र की मछलियों की बिक्री पर लगे बैन को हटा लिया है। अब पटना में यह मछली पहले की तरह बिकने लगेगी।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.