दिल्ली से आ रही ब्रह्मपुत्र मेल के लोको पायलट सुरेन्द्र पांडे की तबीयत सोमवार की रात सुल्तानगंज के बाद अचानक खराब हो गई। किसी तरह ट्रेन को लेकर भागलपुर पहुंचा।
भागलपुर पहुंचते ही चालक की तबीयत और बिगड़ गई और वह बेहोश गया। इसकी सूचना तत्काल सहायक लोको पायलट ने स्टेशन और मुख्य लोको इंस्पेक्टर को दी।
सूचना के बाद चालक को इलाज के लिए रेल अस्पताल में भर्ती कराया गया। स्लाइन और इंजेक्शन देने के बाद हालत में सुधार हुआ। इसके बाद मालगाड़ी के चालक आरपी शर्मा ट्रेन को लेकर रवाना हुए। दरअसल, सोमवार को ब्रह्मपुत्र मेल करीब छह घंटे विलंब से चल रही थी। सुल्तानगंज से ट्रेन रात 1.05 बजे खुली।
ट्रेन के खुलते ही चालक सुरेन्द्र पांडे की तबीयत बिगडऩे लगी।
