बिहार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने गयाजी दौरे के दौरान जिले के प्रमुख महिला अस्पताल प्रभावती अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने अस्पताल की स्वास्थ्य व्यवस्था, वार्डों, इमरजेंसी सेवा और मरीजों को मिल रही सुविधाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान मंत्री ने अधिकारियों को कमियों को दूर करने और मरीजों को बेहतर इलाज उपलब्ध कराने का निर्देश दिया।

मरीजों की सुविधा को लेकर अधिकारियों को दिए निर्देश
निरीक्षण के बाद स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने कहा कि अस्पताल में कुछ छोटी-छोटी कमियां सामने आई हैं, जिन्हें तत्काल सुधारने का निर्देश दिया गया है। उन्होंने कहा कि मदर एंड चाइल्ड डिपार्टमेंट का निरीक्षण किया गया है। इस दौरान पता चला कि कुछ मरीजों को जरूरी दवाओं की आवश्यकता थी। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि जिन मरीजों को पेनकिलर या अन्य जरूरी दवाओं की जरूरत है, उन्हें तुरंत उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने कहा कि मरीजों को किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए। अस्पताल में दवा, जांच और इलाज से जुड़ी सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त रहनी चाहिए।

नर्सिंग छात्रावास की समस्याओं पर भी हुई चर्चा
स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने निरीक्षण के दौरान नर्सिंग छात्रावास का भी दौरा किया। यहां उन्होंने छात्राओं से बातचीत कर उनकी समस्याओं की जानकारी ली। छात्रावास में रहने वाली छात्राओं ने जो समस्याएं बताईं, उन्हें मंत्री ने गंभीरता से सुना। उन्होंने मौके पर मौजूद अधिकारियों को जल्द से जल्द समस्याओं का समाधान करने का निर्देश दिया।

उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य व्यवस्था को मजबूत करने में नर्सिंग कर्मियों की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है। इसलिए उनके प्रशिक्षण और रहने की सुविधाओं पर भी विशेष ध्यान दिया जाएगा।