डिजिटल अरेस्ट कर विधवा महिला से 21 लाख की ठगी, नौकरी और नया घर दिलाने का दिया झांसा

मोतिहारी: मोतिहारी में साइबर ठगी का हैरान करने वाला मामला सामने आया है। डुमरियाघाट थाना क्षेत्र के रामपुर खजुरिया गांव में साइबर ठगों ने एक विधवा महिला ममता गिरी को डिजिटल अरेस्ट कर करीब 21 लाख रुपये ठग लिए।

परिजनों के मुताबिक, सोशल मीडिया के जरिए महिला की पहचान अरविंद गिरी नाम के युवक से हुई थी। उसने नौकरी और नया घर दिलाने का झांसा देकर महिला को अपने जाल में फंसा लिया। बताया जा रहा है कि एक सितंबर से ठगी का सिलसिला शुरू हुआ।

आरोपी ने महिला का 11 लाख रुपये का फिक्स डिपॉजिट तुड़वाने की कोशिश की। बैंक से रकम नहीं मिलने पर महिला के खाते का एटीएम निकलवाया गया और मोबाइल नंबर भी बदलवा दिया गया। इसके बाद एटीएम और ऑनलाइन ट्रांजैक्शन के जरिए लगातार पैसे निकाले गए।

पैसे खत्म होने के बाद विदेश में बैठे मास्टरमाइंड के निर्देश पर एक युवक महिला को घर से उठाने पहुंचा, लेकिन परिजनों ने उसे पकड़ लिया। पूछताछ के बाद युवक को पुलिस के हवाले कर दिया गया। पुलिस मामले की जांच कर पूरे गिरोह का पता लगाने में जुटी है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.