जब पानी ने हवा के साथ लगाई रेस, आसमान में उड़ने लगा तालाब का जल! बिहार में दिखा दुर्लभ ‘बवंडर’

समस्तीपुर: बिहार के समस्तीपुर जिले से कुदरत का एक ऐसा हैरत अंगेज नजारा सामने आया है, जिसे देखकर हर कोई दंग है. आमतौर पर ऐसी तस्वीरें या तो किसी हॉलीवुड फिल्म में दिखती हैं या फिर समंदर के बीच. लेकिन, समस्तीपुर के मोहिउद्दीन नगर प्रखंड में 26 सितंबर 2026 को एक बेहद ही दुर्लभ ‘जल बवंडर’ देखा गया.

पटना मौसम विभाग ने सोशल मीडिया पर की पुष्टि

यह दृश्य ऐसा था मानो किसी तालाब का पानी सीधे बादलों से रेस लगा रहा हो और देखते ही देखते आसमान की तरफ खिंचा चला जा रहा हो. इस हैरतअंगेज और चौंकाने वाले प्राकृतिक नजारे की पुष्टि खुद मौसम विज्ञान केंद्र पटना ने की है और अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर इसकी तस्वीर और वीडियो भी जारी किया है. आखिर क्या होता है जल बवंडर और कैसे बनता है इसके बारे में भी जानना जरूरी हो जाता है.

जमीन से आसमान तक बनी रहस्यमयी ‘जल मीनार’

स्थानीय ग्रामीणों के मुताबिक शनिवार को तेज हवा और बारिश के बीच अचानक एक तालाब के ऊपर कीप के आकार का बादल बनने लगा. देखते ही देखते हवा की रफ्तार इतनी तेज हुई कि पानी की सतह से लेकर बादलों के बीच एक विशाल, घूमता हुआ सफेद बवंडर तैयार हो गया. दूर से देखने पर ऐसा लग रहा था मानो कोई अदृश्य शक्ति जमीन से पानी खींचकर सीधे आसमान में ले जा रही हो. इस अद्भुत घटना को देखने के लिए आसपास के इलाकों में कौतूहल मच गया और लोगों ने अपने कैमरों में इस पल को कैद कर लिया.

क्या कहते हैं मौसम वैज्ञानिक?

आमतौर पर ऐसी घटनाएं भारत के मैदानी इलाकों में बहुत कम देखने को मिलती हैं. मौसम विज्ञानियों के अनुसार, जब बेहद गर्म और नम हवा ऊपर उठती है और आसमान में मौजूद ठंडी हवा के संपर्क में आती है, तो एक तेज रोटेशन पैदा होता है. NOAA यानी नेशनल ओशनिक एंड एटमॉस्फेरिक एडमिनिस्ट्रेशन के मुताबिक, बवंडर असल में पानी का नहीं बल्कि तेज घूमती हवा का होता है, जो अपने साथ नमी और जलकणों को समेटकर एक पाइप जैसी आकृति बना लेता है, जिससे पानी आसमान में उड़ता हुआ लगता है.

बिहार में पिछले कुछ दिनों से तबाही ला रहा बवंडर

बिहार में पिछले कुछ दिनों से लगातार हो रही मानसूनी बारिश और चक्रवातीय प्रभाव के कारण वायुमंडल में बनी इस खास स्थिति की वजह से ही समस्तीपुर में यह ‘वॉटरस्पाउट’ देखने को मिला. तो जब भी ऐसी कोई प्राकृतिक बवंडर पानी के सोर्स के ऊपर देखें तो समझ जाएं कि वह एक जल बवंडर है. हालाकि इसे देखना काफी अच्छा और आकर्षक लगता है. यही बवंडर पर जब धरती पर लैंड करता है तो तबाही लेकर आता है. बिहार में ऐसे कई वाकये आ चुके हैं.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading