फिल्म मणिकर्णिका ने 4 दिन में 50 करोड़ का बिजनेस कर लिया है । फिल्म में कंगना के काम की काफी तारीफ हो रही है, कंगना रानौत पर गंभीर आरोप लगाए हैं ।
पहले फिल्म के को-डायरेक्टर क्रिश ने कहा कि कंगना ने सबके सीन काटकर अपने सीन बढ़ाए । साथ ही उनका क्रेडिट भी ले लिया ।

इसके बाद फिल्म में काम करने वाली एक्ट्रेस मिष्टी चक्रवर्ती ने भी कंगना पर आरोप लगाया कि उन्होंने झूठ बोलकर मुझसे काम करवाया और फिर मेरे सीन काट दिए ।
वहीं राइटर अपूर्व असरानी ने फिल्म के को-डायरेक्टर क्रिश के आरोपों को सही बताया है । उन्होंने ट्वीट कर कहा था कि कंगना ने फिल्म को हाईजैक कर लिया और सीनियर डायरेक्टर का क्रेडिट भी छीन लिए ।

अपूर्व ने साथ ही ये भी कहा की -‘उसका गेम बहुत गंदा है । पहले वो उस शख्स का विश्वास जीतने की कोशिश करती है । फिर जब आप उसे सबकुछ दे देते हो तो फिर वो आपको बाहर कर देती है । फिर प्रेस और ट्रोलर्स का इस्तेमाल कर आपके ही कैरेक्टर को बुरा बना देती है ।’

अब फिल्म मेकर पूजा भट्ट ने क्रिश का सपोर्ट करते हुए कहा, ‘ये बहुत गलत है । हर स्तर पर.. ये वो इंडस्ट्री नहीं है जिसमें मैं पैदा हुई थी । ये वो इडस्ट्री भी नहीं है जिसका मैं हिस्सा बनना चाहती हूं । खासतौर पर ये क्रेडिट है जिसके लिए सभी काम करते हैं । पैसा आता है और चला जाता है । फिल्ममेकिंग का पहला नियम लोगों के योगदान को पहचानना है ।
