बचपन प्ले स्कूल में धूमधाम से मनाया गया गांधी जयंती और लाल बहादुर शास्त्री का जन्मदिन

मुजफ्फरपुर: मुजफ्फरपुर के रसूलपुर जिलानी, चक्कर रोड, स्थिति बचपन प्ले स्कूल में गांधी जयंती और लाल बहादुर शास्त्री का जन्मदिन बड़े ही धूमधाम से मनाया गया।

जहां बच्चों को गांधी जी के वैश में प्रस्तुत कर झांकी निकाली गई। साथ ही बच्चों को संदेश दिया गया कि आपस में बैर नहीं करना चाहिए, आपस में मिल-जुल कर रहना चाहिए।

हमें सबसे दोस्ती रखनी चाहिए और सत्य के मार्ग पर चलना चाहिए। इस दौरान सफाई कार्यक्रम भी किया गया। तत्पश्चात  बच्चों के बीच चॉकलेट बांटी गई। मौके पर स्कूल के डायरेक्टर रवि शंकर सिंह और स्कूल के प्राचार्य सहित विद्यालय के सभी  शिक्षकगण  मौजूद रहे।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.