बर्थडे के मौके पर बॉबी ने अपने बेटे आर्यमन के साथ एक फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की थी । देखते ही देखते बॉबी और आर्यमन की ये तस्वीर इतनी वायरल हुई कि सोशल मीडिया पर ट्रेंड होने लगी ।
बॉबी के बड़े बेटे आर्यमन बेहद स्मार्ट हैं । उनकी तस्वीर जैसे ही वायरल हुई, लड़कियां उनकी फैन हो गईं । बॉबी को बॉलीवुड में 23 साल हो गए हैं लेकिन आजतक उन्होंने इतनी सुर्खियां नहीं बटोरीं जितनी उनके बेटे ने एक दिन में बटोर लीं ।

अपनी इस तस्वीर के कैप्शन में बॉबी देओल ने लिखा था, ‘जिंदगी के 49 साल बहुत अच्छे थे 50वां और बेहतर होगा । मेरे बेटा इस बदलाव को महसूस कर पा रहा है। उसने मुझमें एक दोस्त पाया है । आपके प्यार से मेरी जिंदगी खुशहाल होगी । मैं आज भी खुद को 20 साल का ही महसूस करता हूं ।

‘ आर्यमन जब भी कैमरे के सामने आते हैं उनकी तस्वीरों का वायरल होना लाजमी है । इससे पहले साल 2018 आईफा अवॉर्ड के दौरान भी आर्यमन की तस्वीर वायरल हुई थी । अवॉर्ड शो में आर्यमन अपने पिता के साथ नजर आए थे । आर्यमन ने ब्लू कोट पहना हुआ था । ये आर्यमन का पहला मीडिया अपीयरेंस था ।

आर्यमन अपने गुड लुक्स की वजह से खूब सुर्खियां बटोरते हैं । एक इंटरव्यू में बॉबी देओल ने आर्यमन की बॉलीवुड में एंट्री को लेकर कहा था, ‘वो अभी सिर्फ 17 साल का है । मैं नहीं चाहता कि वो समय से पहले बड़ा हो जाए । मैं चाहता हूं कि वो लाइम लाइट से दूर रहें । वो अपना बचपन एंज्वॉय करें। इसके बाद वो जो चाहते हैं वो करें । आर्यमन को पढ़ाई करना और क्रिकेट खेलना बहुत पसंद है ‘
