MUZAFFARPUR : बाइक सवार अपराधियों ने ठेकेदार से उड़ाए 2 लाख रुपए


MUZAFFARPUR : शहर में अपराधियों के हौसले बुलंदी पर है, आये दिन शहर में बाइक सवार अपराधियों द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में अपराध की घटनाओं को अंजाम दिया जा रहा है. गुरुवार को दिन दहाड़े सदर थाना क्षेत्र के बीबीगंज के समीप बाइक सवार दो अपराधियों ने बैंक ऑफ इंडिया से पैसे निकाल कर जा रहे ब्रह्मपुरा के दाउदपुर कोठी निवासी संत प्रताप सिंह के पुत्र प्रमोद कुमार सिंह एवम् अमरेन्द्र कुमार के 2 लाख रूपए उड़ा लिए। पीड़ित अमरेन्द्र कुमार नगर निगम वार्ड नं 12 के पूर्व वार्ड पार्षद भी थे एवम् पेशे से ठेकेदार हैं वहीं प्रमोद कुमार ग्रामीण कार्य विभाग में कार्यरत है।


पीड़ित ने बताया कि वह पैसे लेकर जा रहे थे तभी बीबीगंज के समीप पूर्व से घात लगाए अपराधियों ने उन्हें धक्का दे दिया और पैसे छीन कर बाइक से तेज़ी से भाग निकले। घटना की सूचना पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन में जुट गई है एवं अपराधियों की पहचान के लिए बैंक का सीसीटीवी फुटेज भी खंगाला जा रहा है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading