उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी ने बजट की जमकर की तारीफ, कहा बजट एक और सर्जिकल स्ट्राइक की तरह है

अंतरिम बजट पर पक्ष और विपक्ष के द्वारा मिली-जुली प्रतिक्रिया दी जा रही है. बिहार भाजपा के वरिष्ठ नेता और उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी ने बजट की जमकर तारीफ की है. उपमुख्यमंत्री ने कहा है कि बजट एक और सर्जिकल स्ट्राइक की तरह है. केंद्र सरकार ने ऐसा बजट पेश किया कि राहुल गांधी के चेहरे का रंग उतर गया.

उपमुख्यमंत्री ने कहा है कि बजट में काफी कुछ मध्यमवर्गीय परिवार और किसानों के लिए है. अब विपक्ष के पास कोई मुद्दा ही नहीं बचा. 6 हजार रुपया प्रतिवर्ष किसानों को देने का जो ऐलान किया गया है उसका लाभ सबसे ज्यादा बिहार को मिलेगा. क्योंकि बिहार के 91 प्रतिशत जो किसान हैं वह सीमांत किसान हैं. जिनके पास दो हेक्टेयर से कम जमीन है. इसलिए सबसे ज्यादा लाभ बिहार के किसानों को मिलेगा.

सुशील मोदी ने कहा कि बिहार में बड़े उद्योग नहीं हैं. यहां पर ज्यादातर असंगठित क्षेत्र में काम करने वाले मजदूर हैं. उनके लिए भी पेशन योजना की शुरुआत की गयी है. सुशील मोदी ने कहा कि बजट से अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी और मध्यम वर्गीय परिवार सुकून महसूस करेंगे.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.