मुजफ्फरपुर : मुजफ्फरपुर में नभ अंकुर एवं सविता सोशल वेलफेयर सोसाइटी के संयुक्त तत्वावधान में मां सविता भवन में छठ व्रतियों के बीच साड़ी एवं पूजन सामग्री का वितरण किया गया। कार्यक्रम का आयोजन श्री विजय कुमार झा की अध्यक्षता में किया गया, जिसमें हजारों की संख्या में छठ व्रतियों के बीच सामग्री का वितरण किया गया।


इस अवसर पर नगर विधायक रंजन जी, डॉ. बसंत सिंह, धर्मेंद्र ठाकुर पंडित, मनोज कुमार झा, अर्चना पंडित (वार्ड पार्षद-42), सीमा झा (वार्ड पार्षद-41), डॉ. नवीन कुमार, उपमहापौर डॉ. मोनालिसा, मोहम्मद शाहनवाज, पंकज झा,



भूपेंद्र झा, रमेश कुमार झा, विकास कुमार झा, दिलीप कुमार, विवेक कुमार, संतोष कुमार, सतीश कुमार, बबली सिंह, सत्यम भारद्वाज, खुशबू झा एवं शिवम झा सहित अन्य लोगों ने अपने हाथों से छठ व्रतियों के बीच सामग्री का वितरण किया।



कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस संस्था का उद्देश्य गरीब परिवारों को लाभान्वित करना है। संस्था की ओर से बताया गया कि कैसे वंचित एवं जरूरतमंद परिवारों को इस महापर्व में शामिल कर उन्हें छठ पूजा में सहयोग किया जाए, ताकि उनके चेहरे पर भी मुस्कान लाई जा सके।


इस संस्था के माध्यम से पूर्व वार्ड पार्षद 41 विजय कुमार झा वर्षों से इस कार्य को करते आ रहे हैं। सभी लोगों ने उनके इस कार्य की सराहना की एवं उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की, ताकि यह कार्यक्रम अनवरत चलता रहे।

