पटना: भोजपुरी स्टार और बीजेपी विधान पार्षद पवन सिंह और उनकी पत्नी ज्योति सिंह के बीच चल रहा वैवाहिक विवाद एक बार फिर सुर्खियों में है. गुरुवार को यूपी के बलिया परिवार न्यायालय में भरण-पोषण से जुड़े मुकदमे की सुनवाई हुई. इस दौरान ज्योति तो कोर्ट में उपस्थित हुईं लेकिन पवन सिंह अदालत में पेश नहीं हुए. हालांकि उनकी ओर से अधिवक्ताओं ने न्यायालय में उनका पक्ष रखा.
ज्योति सिंह के बयान दर्ज
अपर प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय में हुई सुनवाई के दौरान ज्योति सिंह का दो पृष्ठों का बयान दर्ज किया गया. पिछली सुनवाई में पवन सिंह की अनुपस्थिति पर न्यायालय ने तीन हजार रुपये का हर्जाना लगाया था, जिसे उनकी ओर से जमा कराया गया था. इसके बावजूद इस बार भी पवन सिंह व्यक्तिगत रूप से न्यायालय में उपस्थित नहीं हुए.

पवन सिंह पर भड़की ज्योति सिंह
न्यायालय परिसर के बाहर मीडिया से बातचीत करते हुए ज्योति सिंह ने अपनी नाराजगी जाहिर की. उन्होंने कहा कि न्यायालय की ओर से बार-बार बुलाए जाने के बावजूद पवन सिंह उपस्थित नहीं हो रहे हैं. उन्होंने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि ऐसा लगता है कि उनके आगे न जज की बात की कोई वैल्यू है और न कानून की कोई वैल्यू.
उनको पद और पैसे की ताकत
ज्योति सिंह ने आरोप लगाया कि पद और पैसे की ताकत के चलते उन्हें परेशान किया जा रहा है. उन्होंने सरकार की कार्यशैली पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि एक बेटी लंबे समय से न्याय के लिए भटक रही है, लेकिन उसकी परेशानी किसी को दिखाई नहीं दे रही है.

पवन सिंह के वकील ने रखा पक्ष
दूसरी ओर, पवन सिंह की ओर से उपस्थित अधिवक्ताओं ने न्यायालय में अपना पक्ष रखा. उनका कहना है कि वर्तमान न्यायिक प्रक्रिया में पवन सिंह की व्यक्तिगत उपस्थिति आवश्यक नहीं है और उनके अधिवक्ता उनकी ओर से न्यायालय में कार्यवाही कर रहे हैं. आवश्यकता पड़ने पर वह स्वयं उपस्थित होंगे.
पिछली बार लगा था जुर्माना
इससे पहले पिछली सुनवाई पर कोर्ट ने पवन सिंह पर 3 हजार रुपये का जुर्माना लगाया था. अब मामले की अगली सुनवाई 3 दिसंबर 2026 को होगी. नों पक्षों के बीच चल रहा यह कानूनी विवाद लगातार चर्चा का विषय बना हुआ है.

2022 में दायर हुई थी याचिका
ज्योति सिंह ने 22 अप्रैल 2022 को बलिया परिवार न्यायालय में अंतरिम भरण-पोषण के लिए याचिका दाखिल की थी. वहीं पवन सिंह की ओर से बिहार के आरा परिवार न्यायालय में तलाक की अर्जी दाखिल की गई है. दोनों के बीच विवाद को सुलझाने के लिए न्यायालय में काउंसिलिंग भी कराई गई थी लेकिन सहमति नहीं बन सकी. फिलहाल मामला न्यायालय में विचाराधीन है. दोनों पक्षों की दलीलों और आरोपों पर अंतिम निर्णय आना बाकी है. भोजपुरी अभिनेता और भाजपा एमएलसी पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह बलिया पारिवारिक न्यायालय में सुनवाई के दौरान भावुक हो गईं. भरण-पोषण के मामले में पवन सिंह कोर्ट में पेश नहीं हुए. इसके बाद ज्योति सिंह ने मीडिया के सामने अपना दर्द बयां किया.

क्या है ज्योति सिंह का आरोप?
ज्योति सिंह का आरोप है कि पिछले चार साल से चल रहे इस मामले में पवन सिंह लगातार कोर्ट में पेश नहीं हो रहे हैं. उन्होंने सवाल उठाया कि जनप्रतिनिधि होने के बावजूद पवन सिंह न्यायिक प्रक्रिया का सम्मान क्यों नहीं कर रहे हैं. भोजपुरी स्टार और बीजेपी एमएलसी पवन सिंह की कोर्ट में गैरहाजिरी पर पत्नी ज्योति सिंह का दर्द छलक पड़ा. मीडिया के सामने भावुक ज्योति ने कहा कि सरकारी पद पर रहते हुए भी पवन सिंह सरकारी व्यवस्था का मजाक बना रहे हैं. कोर्ट बार-बार बुला रहा है, लेकिन वे पेश नहीं हो रहे. ज्योति ने आरोप लगाया कि पवन सिंह कानून को मजाक समझ बैठे हैं, शायद उन्हें लगता है कि वे सबसे ऊपर हैं.

पवन सिंह के वकील ने क्या कहा?
दूसरी ओर, पवन सिंह की ओर से उपस्थित अधिवक्ताओं ने न्यायालय में अपना पक्ष रखा. उनका कहना है कि वर्तमान न्यायिक प्रक्रिया में पवन सिंह की व्यक्तिगत उपस्थिति आवश्यक नहीं है और उनके अधिवक्ता उनकी ओर से न्यायालय में कार्यवाही कर रहे हैं. आवश्यकता पड़ने पर वह स्वयं उपस्थित होंगे.