पटना: लूटपाट के क्रम में पेट्रोल पंप कर्मचारी की गोली मारकर हत्या।

पटना सिटी,फतुहा थाना क्षेत्र के न्यू रोड स्थित शुभकामना पेट्रोल पंप पर लूटपाट के क्रम में हथियारबंद अपराधियों ने पेट्रोल पंप कर्मचारी बसंत कुमार को गोली मार दी,जँहा उसकी मौत मौके पर ही हो गई।

हालांकि गंभीर हालत में उसे इलाज के लिए एनएमसीएच में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक नालंदा जिले के थरथरी थाना क्षेत्र का निवासी बताया जाता है।

बताया जाता है कि बीते देर रात बाइक पर सवार तीन की संख्या में अपराधी पेट्रोल पंप पर आ धमके और लूटपाट शुरू कर दी। लूटपाट का विरोध करने पर अपराधियों ने पेट्रोल पंप के मुंशी वसंत कुमार को गोली मार दी। पेट्रोल पंप पर कितने राशि की लूट हुई है यह अब तक स्पष्ट नहीं हो सका है।

पेट्रोल पंप मालिक के प्राथमिकी दर्ज करने के बाद ही लूट की राशि स्पष्ट हो सकेगी। पूरे मामले पर पूछे जाने पर पुलिस ने इस संबंध में कुछ भी बताने से सीधे तौर पर इंकार कर दिया है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.