Huawei ने अपने पहले 5जी स्मार्टफोन के लॉन्चिंग की तारीख का किया ऐलान

हुवावे ने अपने पहले 5जी स्मार्टफोन के लॉन्चिंग की तारीख का ऐलान कर  इसकी जानकारी अपने ट्विटर हैंडल पर दी है। Huawei का फोल्डेबल और 5जी स्मार्टफोन 24 फरवरी को बर्सिलोना में होने वाले मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस MWC 2019 लॉन्च होगा।

कंपनी ने फोन की लॉन्चिंग के लिए मीडिया इनवाइट भी भेज दिया है। वैसे तो हुवावे के इस फोल्डेबल और 5जी सपोर्ट वाले फोन के फीचर्स के बारे में जानकारी नहीं मिली है लेकिन बताया जा रहा है कि हुवावे इस फोन को इनहाउस प्रोसेसर हाई सीलिकन किरिन 980 के साथ लॉन्च करेगी।

इसमें 5जी के लिए 5000 मॉडेम होगा। हुवावे के फोल्डेबल फोन की रिपोर्ट साल 2017 से ही चल रही है। वहीं 20 फरवरी को सैमसंग का भी फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च होने वाला है। ऐसे में दोनों कंपनियों के बीच फोल्डेबल स्मार्टफोन को लेकर कड़ी टक्कर होने वाली है।

अभी तक लीकि रिपोर्ट की मानें तो हुवावे के फोल्डेबल स्मार्टफोन में 5जी का सपोर्ट होगा और फोन में 7.2 इंच की डिस्प्ले होगी।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.