हमेशा सुर्ख़ियों में बनी रहनेवाली हिना खान इन दिनों एकता कपूर के टीवी सीरियल ‘कसौटी जिंदगी की’ में कोमोलिका का किरदार निभा रही हैं। इसके अलावा टीवी की सबसे बड़ी वैंप बनीं हिना खान को असल जिंदगी में घूमना खूब पसंद है।
अगर सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा ट्रोल होने वाली एक्ट्रेस की बात करें तो शायद हिना का नाम सबसे पहले आएगा। कपड़ों से लेकर ऐड करने तक हिना को हर बात में ट्रोलिंग का शिकार होना पड़ता है। हाल ही में एक बार फिर ऐसा ही कुछ हुआ है।

दरअसल हिना ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया है। इस वीडियो में हिना एक शैम्पू का ऐड करती हुई दिखाई दे रही हैं। हिना बता रही हैं कि कैसे उस शैम्पू क इस्तेमाल कर आप सुंदर और शाइनी हेयर पा सकते हैं। हिना ने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा- मेरी खास दोस्त की शादी थी… मैं अपने बालों में कुछ खास तरह का स्टाइल करना चाहती थी इसके लिए मुझे अपने बालों को हीट करने की भी जरूरत नहीं पड़ी क्योंकि मैंने ये शैम्पू का इस्तेमाल किया।

हिना के इस पोस्ट के बाद लोगों ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया।
एक यूजर ने लिखा- प्लीज हिना हमें तुम्हारे एडवाइज की जरूरत नहीं है अपनी नॉलेज अपने पास रखो और दम है तो बिना मेकअप के फोटो पोस्ट करों…मेकअप की दुकान। एक यूजर ने लिखा-हिना इतने मेकअप के बाद भी तुम सुंदर नहीं लग रही हो। इस शैम्पू का सारा कॉन्सेप्ट ही फेक है। तुम लोग पब्लिक को बेवकूफ समझते हो क्या। एक यूजर ने लिखा- हिना तुम बहुत बड़ी झूठी हो.. बिग बॉस में तो तुम कोई और शैम्पू इस्तेमाल करती थी।
