62 साल के हो चुके सनी देओल का चार्म अब भी हिंदी सिनेमा में अभी भी बरक़रार है, हर निर्देशक के पास सनी देओल के लिए एक हटके रोल है, लेकिन सनी देओल हैं कि बतौर एक्टर अपनी अगली फिल्म के लिए एक के बाद एक स्क्रिप्ट्स रिजेक्ट करते जा रहे हैं।
लेकिन, जिस एक स्क्रिप्ट को उन्होने दोबारा पढ़ने के लिए अपने पास रखा है, सनी इन दिनों अपने बेटे करन देओल को लेकर फिल्म पल पल दिल के पास डायरेक्ट कर रहे हैं।फिल्म का काफी कुछ हिस्सा मनाली में शूट हो चुका है और इसके मुंबई वाले हिस्से की शूटिंग मुंबई में अलग अलग जगहों पर चलती रही है।

इस फिल्म की शूटिंग पूरी होने के बाद सनी देओल की बतौर एक्टर अपनी अगली फिल्म शुरू करने की तैयारी है और इसी के लिए वह इन दिनों अलग अलग निर्देशकों के साथ बैठकें भी कर रहे हैं। ये बैठक सनी देओल की हुई है मशहूर निर्देशक अनीस बज्मी के साथ।
अपने 24 साल के डायरेक्शन करियर में बज़्मी 12 फिल्में बना चुके हैं और उनकी उनकी पिछली फिल्मे वेलकम, वेलकम बैक, सिंह इज किंग, रेडी और मुबारकां ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई भी की है। अनीस बज्मी इन दिनों सुपरहिट फिल्म आंखे की सीक्वेल आंखे 2 पर काम कर रहे हैं।
फिल्म की स्क्रिप्ट फाइनल हो चुकी है और इस स्क्रिप्ट को पढ़ने के बाद अमिताभ बच्चन ने इसे करने के लिए हामी भी भर दी है। फिल्म में अमिताभ बच्चन की टोली के लिए बाकी कलाकारों की तलाश के बीच फिल्म में मेन विलेन का किरदार निभाने के लिए अनीस ने सनी देओल को इसकी स्क्रिप्ट सुनाई है।

सनी देओल को कहानी पसंद भी आई है और वह इसे एक बार और सुनना व पढ़ना चाहते हैं। अनीस बज़्मी के करीबी बताते हैं कि सनी देओल ने अभी फिल्म करने के लिए हामी नहीं भरी है लेकिन अनीस को लगता है कि वह सनी देओल को अपने करियर में पहली बार विलेन का रोल करने के लिए मना लेंगे।
गौरतलब है कि सनी देओल और अमिताभ बच्चन ने अब तक सिर्फ एक ही फिल्म में एक साथ काम किया है, और सिल्वर स्क्रीन पर अमिताभ बच्चन और सनी देओल के पिता धर्मेंद्र की जोड़ी सुपरहिट रही है। धर्मेंद्र और अमिताभ बच्चन की सुपर हिट फिल्मों में शोले, चुपके चुपके और राम बलराम जैसी फिल्में शामिल हैं।
