टीवी डेस्क. स्टार प्लस के सबसे पसंदीदा शो ये हैं मोहब्बतें की एक्ट्रेस नीरू अग्रवाल का निधन हो गया। नीरू शुरू से ही इस शो का हिस्सा रहीं। मंगलवार सुबह बाथरूम में पैर फिसल जाने के कारण वे गिरकर बेहोश हो गईं। जिसके बाद उनकी बेटी ने ये हैं मोहब्बतें की टीम को फोन कर इसकी खबर दी। हॉस्पिटल ले जाते समय नीरू का निधन हो गया।
4 दिन से था बुखार : रिपोर्ट्स के मुताबिक नीरू को पिछले चार दिन से तेज बुखार था। नीरू के निधन से पूरी टीम सदमे में है। दिव्यांका त्रिपाठी, करन पटैल, अली गोनी ने दुख व्यक्त किया है। दिव्यांका ने अपनी इंस्टाग्राम पोस्ट पर उनके साथ बिताए हुए लम्हों को शेयर किया है। साथ ही यह भी लिखा कि वे क्या बात करती थीं।