MUZAFFARPUR : होटल न्यू प्रिंस में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, प्रेमी जोड़ों सहित 5 बंगाली युवतियां हिरासत में

MUZAFFARPUR : गुप्त सूचना के आधार पर वरीय पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार के निर्देश पर मुज़फ़्फ़रपुर पुलिस ने नगर थाना क्षेत्र के छोटी कल्याणी स्थित होटल में छापेमारी कर 4 प्रेमी जोडो़, 5 बंगाल निवासी युवतियों समेत होटल कर्मचारियों को हिरासत में ले लिया। उक्त होटल एक दबंग का बताया जाता है।

जानकारी के अनुसार वरीय पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार को शहर के होटल न्यू प्रिंस में गुपचुप ढंग से चल रहे सेक्स रैकेट की गुप्त सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर पुलिस उपाधीक्षक नगर के नेतृत्व में नगर थानाध्यक्ष धनंजय कुमार और महिला थानाध्यक्ष ज्योति कुमारी की पुलिस टीम ने विशेष जांच अभियान के तहत कार्रवाई करते हुये न्यू होटल प्रिंस में छापेमारी करते हुये विभिन्न कमरों से 4 जोड़ा प्रेमी युगल, 5 बंगाल निवासी युवतियों समेत होटल स्टाफ को हिरासत में ले लिया गया। बताया जाता है कि कई जोडों को आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा गया है।

8 दिनों में पुलिस के काम और व्यवहार में दिखेगा बड़ा बदलाव : डीजीपी
बाइकर्स गैंग के खिलाफ मेगा ऑपरेशन की तैयारी में पुलिस, डीजी टीम ने बनाया प्लान

बताया जाता है कि उक्त होटल पूर्व मेयर पति के भाई रंजीत चौहान और उनकी पत्नी ममता देवी का है। इस मामले में सिटी एसपी ने बताया कि अपराध नियंत्रण को लेकर की जा रही छापेमारी के तहत शहर के विभिन्न होटलों, लाॅजों और सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में आवासीय होटलों में अनैतिक गतिविधियों की जानकारी मिली थी। जिसके आलोक में की गई कार्रवाई के दौरान प्रेमी जोडे़ और बंगाल निवासी युवतियों को हिरासत में लिया गया है।

पुलिस उपाधीक्षक के नेतृत्व में नगर थानाध्यक्ष और महिला थानाध्यक्ष द्वारा जाँच कर सभी के नाम और पते का सत्यापन किया जा रहा है। जो भी दोषी होंगे उनपर कडी़ कार्रवाई की जायेगी। गौरतलब हो कि राज्य को अपराधमुक्त बनाने की दिशा में प्रशासन द्वारा कई कड़े कदम उठाये गये हैं। डीजीपी गुप्तेश्वर पाण्डेय, एडीजी कुंदन कृष्णन ने अपराध नियंत्रण की दिशा में सभी जिलों के एसपी और एसएसपी को कई दिशा निर्देश देते हुये विशेष छापेमारी अभियान चलाने की बात कही है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading