
PATNA : राजधानी पटना को पूरी तरह से अपराध मुक्त बनाने के लिए पुलिस द्वारा ऑपरेशन नकेल की शुरुआत की गई है। इस ऑपरेशन के तहत सेंट्रल रेंज के डीआईजी राजेश कुमार खुद सड़क पर उतर वाहनों की सघन चेकिंग कर रहे है। वहीं अन्य जगहों की भी उनके नेतृत्व में तलाशी ली जा रही है।

डीआईजी द्वारा सड़क पर खुद उतर चेकिंग करने के सवाल पर उन्होंने कहा कि पटना और नालंदा जिले को पूरी तरह से अपराधमुक्त बनाने के लिए मेरे नेतृत्व में ऑपरेशन नकेल की शुरुआत की गई है। यह ऑपरेशन आज से लेकर अगले 7 दिनों तक चलेगा। इस ऑपरेशन का उदेश्य सभी तरह के अपराधियों की गिरफ्तारी है।
PATNA : एक्शन में जोनल आईजी, अपराध नियंत्रण पर अधिकारियों को दिए दिशा-निर्देश
बाइकर्स गैंग के खिलाफ मेगा ऑपरेशन की तैयारी में पुलिस, डीजी टीम ने बनाया प्लान
उन्होंने बताया कि ऑपरेशन के दौरान खासकर बाईकर्स गैंग, चोर गिरोह के साथ-साथ छिनतई करने वालों पर विशेष नजर होगी। डीआईजी ने कहा कि यह ऑपरेशन बिना रुके दिन-रात चलेगा। इसमें सिपाही से लेकर जिले के सभी वरिय पदाधिकारी शामिल है। किसी भी तरह की लापरवाही या काम कोताही बरतने पर उनपर कार्रवाई की जायेगी।
