
PATNA : पटना में बढ़ रहे अपराध पर नकेल कसने को लेकर जोनल आईजी नैयर हसनैन खां एक्शन में आ गए हैं. मंगलवार को जोनल आईजी ने सभी पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिया कि अपने-अपने इलाके के दुर्दांत की लिस्ट बना कर प्रतिदिन कम से कम एक अपराधी को गिरफ्तार करें.

अब काम में कोताही बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. इसके साथ ही उन्होंने सभी थाना प्रभारी को सप्ताह में एक दिन अपने इलाके के होटलों और कबाड़ी के दुकानों में सघन जांच अभियान चलाने को कहा है.
बाइकर्स गैंग के खिलाफ मेगा ऑपरेशन की तैयारी में पुलिस, डीजी टीम ने बनाया प्लान
8 दिनों में पुलिस के काम और व्यवहार में दिखेगा बड़ा बदलाव : डीजीपी
बिहटा,मनेर, दानापुर, फतुहा, गौरीचक, सम्पतचक, फुलवारी, शाहपुर में कथित बाइकर्स गैंग के विरुद्ध कार्रवाई करने और 48 घण्टे के भीतर इसमें संलिप्त सभी असमाजिक तत्वों के विरुद्ध विशेष अभियान चला कर गिरफ्तार करने का आदेश दिया है. सभी एसपी, सिटी एसपी को रात्रि में नाका पर चेकिंग अभियान की जांच करने का निर्देश दिया है.
