SAMASTIPUR रेल मंडल के डीआरएम पहुंचे सहरसा, स्टेशन पर तोड़फोड़ का लिया जायजा

SAHARSA : सहरसा स्टेशन पर हुए आरपीएफ अभ्यर्थियों द्वारा किये हंगामे के बाद समस्तीपुर मंडल रेल के डीआरएम सहरसा पहुंच चुके हैं. उन्होंने इंटरलॉकिंग कार्यों का जायजा लिया. परीक्षार्थियों ने सुबह जनहित एक्सप्रेस ट्रेन लेट आने के कारण हंगामा किया था. समस्तीपुर डीआरएम ने परीक्षार्थियों के स्टेशन पर तोड़फोड़ का जायजा लिया है. फिलहाल रेलवे को हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है. मामले पर रेल प्रबंधक ने कहा कि दोषियों पर होगी सख्त कार्रवाई.

सुबह-सुबह आरपीएफ अभ्यर्थियों ने सहरसा स्टेशन पर पुरजोर हंगामा किया था. परीक्षार्थियों ने ट्रेन के देरी से आने के कारण खूब हंगामा किया. देर रात करीब दो बजे जनहित एक्सप्रेस के परिचालन में विलंब को लेकर यात्रियों ने स्टेशन पर तोड़फोड़ और आगजनी की घटना को अंजाम दिया. गुस्साये यात्रियों ने जनहित एक्सप्रेस के ड्राइवर के साथ भी मारपीट की.

सहरसा स्टेशन पर चल रहे नन इंटरलॉकिंग कार्य को लेकर बीते 30 जनवरी से ट्रेनों के परिचालन को बाधित किया गया है. कई ट्रेनों को रद्द, तो कई के परिचालन में परिवर्तन कर दूसरे स्टेशनों से चलाया जा रहा था. नन इंटरलॉकिंग का काम पांच फरवरी तक पूरा किया जाना था. इसको लेकर जैसे ही समस्तीपुर मंडल रेल के डीआरएम को इसकी जानकारी मिली तो वह वहां स्थिति का जायजा लेने पहुंच गए. रेल प्रबंधक ने कहा कि दोषियों पर सख्त कार्रवाई होगी.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading