BHAGALPUR : 10 इंस्पेक्टर सहित 69 पुलिस अधिकारियों का तबादला

BHAGALPUR : भागलपुर में पुलिस विभाग में बड़ा हेरफेर किया गया है. चुनाव आयोग के निर्देश पर पूर्वी क्षेत्र पर्षद की बैठक में 10 इंस्पेक्टर, 33 दारोगा और 26 सिविल दारोगा का ट्रांसफर किया गया. डीआईजी विकास वैभव की अध्यक्षता में हुई बोर्ड की बैठक में सदस्य के रुप में एसएसपी आशीष भारती, बांका एसपी स्वपना जी मेश्राम शामिल थे.

भागलपुर जिला बल के पुलिस इंस्पेक्टर नीरज कुमार पंजियारा को  बांका, भारत भूषण को नवगछिया, नर्मदेश्वर सिंह चौह्वान को बांका से नवगछिया, मार्केण्डे सिंह को नवगछिया से भागलपुर, राजेश कुमार को भागलपुर से बांका, सुभद्रा कुमारी को नवगछिया, इंद्रदेव पासवान को बांका, रंधीर मिश्रा को नवगछिया से भागलपुर, सौम्य प्रियदर्शी और राकेश रंजन सिंह को बांका से भागलपुर जिला स्थानांतरण किया गया है.

बाइकर्स गैंग के खिलाफ मेगा ऑपरेशन की तैयारी में पुलिस, डीजी टीम ने बनाया प्लान

वहीं भागलपुर से दारोगा बद्री उपाध्याय, दयानंद सिंह, रामशरण रजक, नरेश प्रसाद यादव, विकास चंद्र ठाकुर, राजेश्वर प्रसाद यादव, कृष्ण मोहन यादव, जय प्रकाश मंडल, यज्ञनारायण राय और प्रदीप कुमार बनर्जी को नवगछिया पुलिस जिला में तबादला किया गया है. बांका जिला बल से दारोगा प्रवेश कुमार भारती, सुरेन्द्र प्रसाद यादव, बसंत कुमार सिंह, दुर्गानंद हांसदा, दिनेश कुमार सिंह, उमा प्रकाश सिंह, उमाशंकर सिंह और चंदन कुमार दूबे का स्थानांतरण भागलपुर  में किया गया है. दारोगा दुर्गादत्त पांडे, दयाशंकर राय, मिथिलेश पासवान, अंगद सिंह, उमेश प्रसाद भगत, जवाहरलाल सिंह को नवगछिया से भागलपुर जिला में तबादला किया गया है.

भागलपुर से अरविंद कुमार सिंह, निरंजन कुमार यादव, केदार पासवान, मनोज कुमार सिंह, उमाशंकर प्रसाद, शिवशंकर राम और परमानंद झा को बांका भेजा गया है. भागलपुर के सिविल दारोगा अनिल कुमार सिंह, धर्मवीर यादव, तजमुल हसन, उमर खान, उमा देवी, रामजी प्रसाद यादव, परशुराम साह, रामचंद्र पासवान को बांका,  विनोद ठाकुर, देवानंद सिंह, फरीद खान, रामचंद्र हांसदा को नवगछिया, बांका से भज्जू करमाली, लक्ष्मण कुमार यादव, सुखदेव यादव, सुरेन्द्र टुड्डू, गिरिश तिवारी, चंद्रमा मांझी, जितेन्द्र नाथ ओझा, जय कुमार झा का भागलपुर, नवगछिया के नंद कुमार सिंह, हरिशंकर सिंह, श्याम नारायण प्रसाद, और नारायण ततमा का तबादला भागलपुर किया गया है.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading