बाइकर्स गैंग के खिलाफ मेगा ऑपरेशन की तैयारी में पुलिस, डीजी टीम ने बनाया प्लान

 

एडीजी कुंदन कृष्णन ने बताया कि राज्य को अपराधमुक्त बनाने के लिए पुलिस की ओर से कई महत्वपूर्ण कदम उठाए गये है। अबतक 2096 वांछित अपराधियों की कुर्की जब्ती की गई। पुलिस मुख्यालय के स्तर पर नवगठित डीजी टीम ने सभी पहलुओं पर मंथन के बाद नया प्लान बनाया है। तफ्तीश में पुलिस को कई बाइकर्स गैंग के बारे में अहम सुराग मिले हैं। इसके आधार पर कुछ गैंग चिह्नित किए गए। उनके सरगना व संरक्षक से लेकर अन्य चेहरों की सूची तैयार हो गई है। आने वाले दिनों में संबंधित गैंग के बाइकर्स की तलाश में व्यापक पैमाने पर एक साथ छापेमारी की जाएगी………

PATNA : प्रदेश में अपराध पर नियंत्रण को लेकर पुलिस ने अपराधियों पर नकेल कसना शुरु कर दिया है। पुलिस जहां कुख्यात अपराधियों को गिरफ्तार करने के लिए लगातार छापेमारी कर रही है। वहीं उनके घरों की कुर्की जब्ती कर उनपर दबाव बनाने में जुटी है।

एडीजी कुंदन कृष्णन ने बताया कि राज्य को अपराधमुक्त बनाने के लिए पुलिस की ओर से कई महत्वपूर्ण कदम उठाए गये है। इसी कड़ी में फरार अपराधियों पर नकेल कसने को लेकर उनके घरों की कुर्की जब्ती की कार्रवाई की जा रही है। अबतक 2096 वांछित अपराधियों पर नकेल कसने की प्रक्रिया में कुर्की जब्ती की गई है। वहीं कुर्की जब्ती की कार्रवाई के बाद कुख्यात अपराधियों द्वारा सरेंडर किए जाने का सिलसिला शुरु हो गया है।

एडीजी ने बताया कि पुलिस कार्रवाई और कुर्की जब्ती के भय से अबतक 111 कुख्यात फरार अपराधियों ने आत्मसमर्पण किया है। उन्होंने बताया कि प्रदेश के सभी एसपी और डीएसपी को निर्देशित किया गया है कि लोकसभा चुनाव के पहले वैसे सभी अपराधियों की सूची बनाएं जो आपराधिक कांड में फरार चल रहें है।

एडीजी मुख्यालय ने कहा कि अब प्रदेश में उत्पात मचाने वाले मनचलों जिनमें बाइकर्स गैंग तथा अन्य शामिल है जो सड़को पर समूह में निकल कर दहशत का माहौल पैदा कर रहें है उन्हें किसी हाल में बख्क्षा नहीं जायेगा। पुलिस उनकी पहचान करने और उनपर नकेल कसने की कवायद में जुटी है।

राजधानी के साथ ही जिले के अन्य इलाकों में उत्पात मचा रहे बाइकर्स गैंग के खिलाफ मेगा ऑपरेशन की तैयारी में पुलिस लगी हुई है। इसके लिए पुलिस मुख्यालय के स्तर पर नवगठित डीजी टीम ने सभी पहलुओं पर मंथन के बाद नया प्लान बनाया है। तफ्तीश में पुलिस को कई बाइकर्स गैंग के बारे में अहम सुराग मिले हैं। इसके आधार पर कुछ गैंग चिह्नित किए गए हैं। उनके सरगना व संरक्षक से लेकर अन्य चेहरों की सूची तैयार हो गई है। आने वाले दिनों में संबंधित गैंग के बाइकर्स की तलाश में व्यापक पैमाने पर एक साथ छापेमारी की जाएगी।

एडीजी (मुख्यालय) कुंदन कृष्णन के मुताबिक, बाइकर्स गैंग में नाबालिग (टीन एजर) से लेकर युवा तक शामिल हैं। इनके बारे में कई अहम जानकारी पुलिस को मिली है। दरअसल शहर के विभिन्न इलाकों में बाइकर्स गैंग का आतंक रहा है। वर्चस्व की लड़ाई में खूनखराबा से लेकर अन्य आपराधिक घटनाओं में भी बाइकर्स की संलिप्तता सामने आते रही है।

8 दिनों में पुलिस के काम और व्यवहार में दिखेगा बड़ा बदलाव : डीजीपी

सड़कों पर उत्पात मचाने वाले ऐसे लोगों की पहचान के लिए अब शहर के सभी हॉस्टल औऱ लॉजों की तलाशी ली जायेगी। वहीं इनकों संरक्षण देने वालों की तलाश कर उनपर कार्रवाई होगी। कुन्दन कृष्णन ने कहा कि थानों की गतिविधियों पर भी नजर मुख्यालय के तरफ से रखा जा रहा है। कौन से अपराधी पकड़े गए और थाने के अंदर क्या-क्या गतिविधियां चल रही है, इसकी निगरानी के लिए बिहार के सभी थानों में सीसीटीवी लगाए जा रहे।वहीं पटना के चर्चित व्यवसायी व बीजेपी नेता गूंजन खेमका हत्याकांड को लेकर उन्होंने कहा कि मामले की जांच चल रही है। ADG CID हर हफ्ते केश का रिव्यू कर रहे हैं।

 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading