राजनीति में कदम रख ट्रोल हुई शिल्पा, यूज़र्स बोले -इस बार गलत पकड़े हैं…

सीरियल भाबीजी घर पर है से मशहूर हुई टीवी एक्ट्रेस शिल्पा शिंदे ने कांग्रेस पार्टी ज्वाइन किया है। उन्होंने बताया कि ‘मुझे नहीं पता लेकिन मेरे पिता पहले कांग्रेस में थे।

शरद पवार और सुशील कुमार शिंदे से उनकी अच्छी दोस्ती थी।’ ऐसे में सोशल मीडिया पर शिल्पा शिंदे को ट्रोल किया जाने लगा।

यही नहीं उन पर कुछ मजेदार मीम्स भी वायरल हो रहे हैं। एक अन्य ने लिखा कि ‘शिल्पा शिंदे ने पूरी तरह से अपना आपा खो दिया है। अब वो कांग्रेस पार्टी की सदस्य हैं। गलती हो गई। इससे अच्छा तो विकास या हिना को जीतना था।’

एक यूजर ने लिखा कि ‘इस बार गलत पकड़े हैं… मैं शिल्पा शिंदे की बड़ी प्रशंसक हूं लेकिन मैं कांग्रेस वाली शिल्पा शिंदे को सपोर्ट नहीं कर सकती।’

एक यूजर ने लिखा कि ‘शिल्पा शिंदे ने कांग्रेस पार्टी ज्वाइन की है। राहुल गांधी का रिएक्शन रहा- उठा ले रे बाबा, उठा ले।’ ट्विटर पर एक यूजर ने लिखा, ‘भाभी जी गलत पकड़े हैं।’

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.