MUZAFFARPUR : पुलिस की चुस्ती को ठेंगा दिखाते हुए 10 करोड़ का सोना लूटा

MUZAFFARPUR (ARUN) : मुजफ्फरपुर पुलिस के अपराध नियंत्रण के लाख दावों और सघन चेकिंग अभियान चलाये जाने के बावजूद शहर में एक बार फिर बेखौफ अपराधियों ने कानून व्यवस्था को ठेंगा दिखाते हुए सदर थाना से चंद कदमों की दूरी पर एक फाइनेंस कार्यालय से लगभग 10 करोड़ रुपये का सोना लूट कर फरार हो गए.

 

प्राप्त जानकारी के अनुसार सदर थाना क्षेत्र के भगवानपुर स्थित मुथुट फाइनेंस कंपनी के कार्यालय को निशाना बनाते हुये अपराधी गोल्ड लोन लेने के बहाने कार्यालय में घुसे। कार्यालय में घुस कर मौका मिलते ही अपराधकर्मियों ने कर्मचारियों को हथियार के बल पर बंधक बना लिया और पांच बैग में रखे लगभग दस करोड़ रुपये से अधिक का सोना लूट कर फरार हो गए।


अपराधी कंपनी के कार्यालय में ग्राहक बनकर घुसे और मौका पाते ही हथियार के बल पर सभी कर्मचारी को कब्जे में ले लिया। लूट के दौरान अपराधियों ने बैंक मैनेजर से मारपीट भी की जिससे मैनेजर का सर फट गया है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया महज 10 से 15 मिनट में अपराधियों ने घटना को अंजाम दे दिया और आराम से फरार हो गए।

डीजीपी की अपील : अपराध की संस्कृति भी मिटा देना चाहते हैं

मामले की जानकारी पुलिस को मिली तो उनके पैरों तले की ज़मीन सरक गई. स्थानीय पुलिस समेत वरीय पुलिस अधीक्षक और पुलिस उपाधीक्षक नगर घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच कर रही है।

 

खास बात यह है कि लूट की इस घटना को उस वक्त अंजाम दिया गया जब कुछ ही देर पहले सूबे के नवनियुक्त डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय बिहार के सभी जिलों के पुलिसवालों को फेसबुक लाइव के जरिये पुलिसिंग का पाठ और अपराध के खिलाफ सख्त होने की हिदायत देते हुए अपराधियों में खौफ पैदा करने के दिशा-निर्देश दे रहे थे. फेसबुक लाइव में उन्होंने पुलिसवालों को दफ्तर में बैठने की बजाए गश्ती लगाने और क्राइम कंट्रोल करने का पाठ पढ़ाया लेकिन दोपहर होते ही बिहार की पुलिसिंग और पुलिस दोनों को चुनौती देते हुए अपराधियों ने दिनदहाड़े लूट की इस बड़ी घटना को अंजाम दिया.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.