एयर इंडिया के चेयरमैन खरोला को नागर विमानन सचिव नियुक्त किया गया

एयर इंडिया के चेयरमैन और प्रबंध निदेशक प्रदीप सिंह खरोला को बुधवार को नागर विमानन सचिव नियुक्त किया गया। एक सरकारी आदेश में इसकी जानकारी दी गयी। खरोला 1985 के कर्नाटक काडर के भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) अधिकारी हैं।

उन्हें नवंबर 2017 में एयर इंडिया का चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक (सीएमडी) बनाया गया था। पूर्व सचिव राजीव नयन चौबे के 31 जनवरी को सेवानिवृत्त होने के बाद से यह पद रिक्त था। चौबे को संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) का सदस्य बनाया गया है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.