कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा बुधवार को पार्टी कार्यालय पहुंची और कार्यभार संभाला। वह पति रॉबर्ट वाड्रा के साथ ईडी के दफ्तर पहुंची थी, जहां से वह कांग्रेस कार्यालय पहुंचीं।

बुधवार की शाम उन्होंने औपचारिक तौर पर पदभार ग्रहण किया। इससे पहले प्रियंका के समकक्ष महासचिव ज्योतिरादित्य सिंधिया ने भी बुधवार को अपना पदभार संभाला। पार्टी कार्यालय में दोनों को एक कमरा दिया गया है, जिसके बाहर दोनों के नेम प्लेट लगे हुए हैं।

मालूम हो कि कांग्रेस के लिए आगामी आम चुनाव में वह खासकर यूपी के लिए प्रभावशाली मानी जा रहीं हैं। वह उत्तर प्रदेश में अपनी पार्टी की चुनाव तैयारियाें का आगाज लखनऊ में रोड शो के जरिए करने वाली हैं। इस सिलसिले में 11 फरवरी को वह लखनऊ पहुंच सकती हैं।
