
MUZAFFARPUR : वरीय पुलिस अधिकारियों के दिशा निर्देश पर जिले में चल रहे विशेष जांच अभियान के दौरान सरैया एसडीपीओ शंकर झा के नेतृत्व में चेकिंग के दौरान स्विफ्ट डिजायर कार की डिक्की से भारी मात्रा में विदेशी शराब व बीयर के कैन बरामद किये गए। साथ ही कारोबारी चालक को गिरफ्तार करते हुये पूछताछ कर जांच की जा रही है। पुलिस द्वारा कार को जप्त कर लिया गया है. वाहन नंबर के आधार पर पुलिस वाहन मालिक के नाम व पता का सत्यापन कर रही है.
