सरस्वती पूजा को लेकर प्रशासन अलर्ट, अश्लील गाने व डीजे बजाने पर लगी रोक

PATNA : रविवार को होने वाली सरस्वती पूजा को लेकर बिहार सरकार अलर्ट है। इसको लेकर बिहार सरकार ने पुलिस प्रशासन समेत आलाधिकारियों को कड़े निर्देश जारी कर दिए हैं। पूजा समिति को प्रतिमा स्थापित करने के लिए लाइसेंस लेना अनिवार्य होगा। सरस्वती पूजा के दौरान पूजा पंडालों में डीजे बजाने पर भी रोक लगा दी गई है। सरस्वती पूजा में अश्लील फूहड़ व द्विअर्थी गाने तथा डीजे बजाने पर पुलिस मुख्यालय सख्त हो गया है।

एडीजी कुन्दन कृष्णन ने कहा कि लाउडस्पीकर एक्ट के अंदर ही कोई भी पूजा समिति काम करें। उन्होंने कहा कि फूहड़ गाना, अश्लीलता और डीजे पर रोक लगा दी गई है। एडीजी ने कहा कि जो भी पूजा कमिटी है उन्हें लाइसेंस लेना होगा तथा सोमवार को हर हाल में मूर्ति का विसर्जन कर देना है।

एडीजी कुंदन कृष्णन ने कहा कि पूजा के दौरान किसी तरह की घटना या दुर्घटना के लिए पूजा कमिटी जिम्मेवार होगी। उन्होंने कहा कि अपने दायरे में रह कर मतलब लाउडस्पीकर एक्ट के तहत ही कोई काम करें। इससे बाहर होने पर कार्रवाई की जाएगी। एडीजी ने कहा कि पटना के सभी छात्रावासों पर पुलिस की नजर है। कोई भी अश्लीलता या फूहड़पन बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पूजा के दौरान विधि व्यवस्था और आपसी सौहार्द बनाए रखने को लेकर प्रशासन सजग है। प्रशासन ने पूजा के दौरान अधिकारियों को पूरी चौकसी बरतने का आदेश दिया है।

 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading