
PATNA : बिहार में आज प्रशासनिक स्तर पर दो बड़े तबादले हुए हैं. बिहार सरकार ने मुजफ्फरपुर के जिलाधिकारी मोहम्मद सोहेल (बैच 2007) का तबादला कर दिया है. मोहम्मद सोहेल को अगले आदेश तक ग्रामीण कार्य विभाग के अपर सचिव पद संभालने को कहा गया है.

उनकी जगह जहानाबाद के जिलाधिकारी आलोक रंजन घोष (बैच 2011) को मुजफ्फरपुर भेजा गया है. आलोक रंजन घोष अगले आदेश तक मुजफ्फरपुर के बंदोबस्त पदाधिकारी के अतिरिक्त प्रभार में भी रहेंगे.

बिहार सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग ने आज गुरुवार की शाम इसकी अधिसूचना जारी की है. जहानाबाद में नवीन कुमार को जिलाधिकारी पद पर पदस्थापित किया गया है. नवीन कुमार 2011 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी हैं और फिलहाल लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण, विभाग के संयुक्त सचिव हैं. नवीन कुमार अगले आदेश तक जहानाबाद के बंदोबस्त पदाधिकारी के रूप में कार्य करेंगे.

