प्रियंका को उत्तर प्रदेश में काम करने और भारत के लोगों की सेवा करने की नई यात्रा पर वाड्रा ने दी शुभकामनाएं

कांग्रेस महासचिव और पूर्वी यूपी की प्रभारी बनाए जाने के बाद प्रियंका गांधी वाड्रा आज से चार दिनों के दौरे पर लखनऊ में हैं। प्रियंका लखनऊ में रोड शो कर रही हैं। इस दौरान उनके साथ कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और ज्योतिरादित्य सिंधिया भी हैं। इस बीच, प्रियंका गांधी वाड्रा के पति और व्यवसायी रॉबर्ट वाड्रा ने अपने फेसबुक अकाउंट में एक पोस्ट लिखकर उन्हें शुभकामनाएं दी हैं।



वाड्रा ने अपने फेसबुक अकाउंट पर लिखा, ‘आपको उत्तर प्रदेश में काम करने और भारत के लोगों की सेवा करने की नई यात्रा पर, मेरी ओर से शुभकामनाएं। आप मेरी सबसे अच्छी दोस्त एक आदर्श पत्नी और हमारे बच्चों के लिए सबसे अच्छी मां हैं।

वहां बहुत ही संवेदनशील और भ्रष्ट राजनीतिक माहौल है… लेकिन मुझे मालूम है, लोगों की सेवा करना उनका कर्तव्य है और अब हम उन्हें (प्रियंका को) भारत के लोगों को सौंपते हैं।

कृपया उन्हें सुरक्षित वहीं दूसरी तरफ, रॉबर्ट वाड्रा और उनकी मां मौरीन वाड्रा जयपुर पहुंचे हैं। बीकानेर में उनसे जमीन घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में पूछताछ की जानी है।



उल्लेखनीय है कि इससे पहले उन्होंने रविवार को भी अपने फेसबुक पर एक पोस्ट लिखकर कहा था कि सच्चाई की हमेशा जीत होती है। वाड्रा ने अपने फेसबुक अकाउंट पर लिखा, ‘सुप्रभात। मैं पूरे देश के अपने उन सभी दोस्तों और परिचितों को धन्यवाद कहना चाहता हूं जो इस समय मेरे साथ हैं। मैं ठीक हूं।

किसी भी चीज से निपटने के लिए अनुशासित और अच्छा हूं। जिसमें मुझे डाला जा रहा है। सच्चाई की हमेशा जीत होती है। आप सभी को रविवार को एक सुखी रविवार और एक स्वस्थ हफ्ते की बधाई।’



Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.