
MUZAFFARPUR (ARUN KUMAR) : मुजफ्फरपुर के सदर थाना क्षेत्र के भगवानपुर स्थित मुथूट फाइनेंस के 10 करोड़ के लूटे गए सोने की सफल बरामदगी के बाद मुथुट कंपनी के अधिकारियों ने पुलिस टीम को तीस लाख रुपये का रिवार्ड देने की घोषणा की थी जिस पर डीजी टीम के फैसले के बाद उक्त राशि को शहर के विकास में और शहर की सुरक्षा व्यवस्था बढ़ानज जैसे सीसीटीवी कैमरे आदि लगाने में योगदान देने का अनुरोध करते किया गया।

एसएसपी मनोज कुमार ने इस मामले में जानकारी देते हुए बताया कि मुथुट फाइनेंस के अधिकारियों के समक्ष निवेदन किया गया है कि जो राशि रिवार्ड स्वरुप ऑपरेशन में शामिल पुलिस कर्मियों को दी जानी थी उसे अन्य बैंकों की भांति शहर की सुरक्षा और विकास में योगदान देने के रूप में इस्तेमाल की जाए। यह फैसला डीजे टीम की बैठक के बाद एडीजी कुंदन कृष्ण द्वारा लिया गया है।

वरीय पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार ने बताया कि मुथूट फाइनेंस में हुई लूट कांड के उद्भेदन में शामिल सभी पुलिस कर्मियों को राज्य सरकार व डीजीपी गुप्तेश्वर पांडे के द्वारा पटना में पुरस्कृत करने और प्रशस्ति पत्र देने की बात कही गई है।
