6 करोड़ की ठगी के मामले में दिल्ली से गिरफ्तार हुआ नवीन मल्होत्रा दर्ज हैं 97 मुकदमे, बैंकों से ले रखा है 450 करोड़

पटना. बिहार के एक बिल्डर से 6 करोड़ की ठगी के मामले में दिल्ली से गिरफ्तार नवीन मल्होत्रा। देश का शायद इकलौता व्यक्ति है जिसपर दिल्ली से लेकर पटना तक दर्जनों मुकदमे हैं। वह भी आर्थिक अपराध और फर्जीवाड़े से जुड़े। यह नवीन मल्होत्रा के कामकाजी तरीकों का ही कमाल है कि इतने मुकदमों के बाद भी वह दिल्ली में आजाद घूम रहा था। वह भी तब जब सिर्फ दिल्ली में ही नवीन के खिलाफ 90 से अधिक मुकदमें दर्ज हों।

जाहिर तौर पर एक सामान्य आचरण और कानून का पालन करने वाले व्यक्ति के खिलाफ इतने मुकदमे दर्ज नहीं हो सकते। बावजूद इसके नवीन कानून से बचता फिर रहा था और आर्थिक अपराध व फर्जीवाड़े से जुड़ी उसकी तिलस्मी दुनिया में एक के बाद एक नए शिकार फंसते जा रहे थे। साल दर साल नया शिकार और हर बार नए मुकदमे। वर्ष 2013 से लेकर 2016 तक में ही उसके खिलाफ इतने मुकदमें दर्ज कराए गए।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading