गोपालगंज के एएसआई के साथ थानाध्यक्ष बेच रहा था शराब

गोपालगंज. बिहार में पूर्ण शराबबंदी लागू है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सबसे अधिक ध्यान इस मुद्दे पर दे रहे हैं।

मुख्यमंत्री के शराबबंदी के इस मुहिम को कुछ पुलिसकर्मी नुकसान पहुंचा रहे हैं। यहां तक कि पुलिस के जवान ही शराब बेच रहे हैं। मंगलवार की रात गोपालगंज के एसपी ने एक थानाध्यक्ष को एक एएसआई को शराब बेचते रंगेहाथ पकड़ा।

एसपी को पहले से थी सूचना

गोपालगंज जिले के बैकुंठपुर थानाध्यक्ष लक्ष्मी नारायण महतो, एएसआई सुधीर कुमार दुबे और ड्राइवर के साथ शराब बेच रहे थे। एसपी राशिद जमां को पहले से इसके बारे में सूचनाएं मिल रही थी।

थानाध्यक्ष का वीडियो और ऑडियो भी वायरल हुआ था, जिसमें वह शराब के धंधे से जुड़ी बातें कर रहे थे। एसपी को इंतजार था सही मौके का।

मंगलवार की रात करीब 11 बजे लक्ष्मीनारायण, सुधीर कुमार और ड्राइवर के साथ मिलकर जब्त की गई शराब को बेच रहे थे।

एसपी को इसकी सूचना मिली तो उन्होंने छापेमारी कर दोनों को रंगेहाथ पकड़ लिया। एसपी की इस कार्रवाई से पुलिस महकमे में हड़कंप मचा है।

जब्त शराब बेच रहे थे थानेदार

गोपालगंज जिले में उत्तरप्रदेश, हरियाणा व दिल्ली से लगातार शराब की खेप तस्करी कर लायी जा रही है। हर रोज कहीं न कहीं शराब की बड़ी खेप पकड़ी जा रही है। शराब को जब्त कर थाने में रखा जाता है। थानेदार लक्ष्मी नारायण इसी तरह जब्त किए गए शराब को बेच रहे थे।

एसपी राशिद जमां ने कहा कि दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है। इनके खिलाफ कानूनी व विभागीय कार्रवाई की जा रही है। नगर थाना में इनसे पूछताछ की जा रही है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading