मीडिया के चहेते स्टार किड तैमूर अली खान अब कैमरे में पोज देने के शौकीन बनते जा रहे हैं। स्कूल से लौटकर घर पहुंचे तैमूर मीडिया को देखते ही खुश हो गए। पीठ पर बस्ता डाले तैमूर ने क्यूट अंदाज में तस्वीरें खिचवाईं।

तैमूर ने गाड़ी से नीचे उतरते ही जोर से कहा ‘मीडिया’, ये सुनकर वहां मौजूद मीडियाकर्मी भी अपनी हंसी नहीं रोक पाए। इससे पहले आज तैमूर पापा सैफ अली खान के साथ भी घूमते और मस्ती करते हुए नजर आए थे। तैमूर दो साल से ज्यादा के हो चुके हैं।

वह अब धीरे-धीरे बोलना भी सीख रहे हैं। अब तो तैमूर अक्सर मीडिया के फोटोग्राफर्स को देखकर हाय और बाय करने लगे है। तैमूर की नई-नई तस्वीरें अक्सर सोशल मीडिया पर वायरल रहती हैं। इन्हें लेकर सैफ और करीना को ट्रोल भी किया जाता है। तैमूर के पिता सैफ को घुड़सवारी का शौक है और अब ऐसा लगता है कि तैमूर भी इस नवाबी शौक को जल्द ही अडॉप्ट कर लेंगे।
नवाब पटौदी परिवार का यह नन्हा सदस्य लोकप्रियता में अच्छे-अच्छों को मात दे रहा है।
