गंगा नहाने गई महिला से रेप, वायरल किया वीडियो

बिहार के अंदर हैवानियत भरी वारदातें थमने का नाम नहीं ले रही है. अब जो मामला सामने आया है, उसने सबको हैरान कर दिया है. जिउतिया के मौके पर गंगा स्नान करने गई एक महिला के साथ रेप की वारदात हुई है. हैरान और परेशान करने वाली बात ये है कि एक तरफ दरिंदा व्यक्ति गंगा स्नान करने गई महिला का बलात्कार कर रहा था, दूसरी तरफ वारदात स्थल पर मौजूद उसके साथी मोबाइल से लाइव वीडियो बना रहे थे.

बदमाशों ने रिकॉर्ड करने के बाद वीडियो को वायरल भी कर दिया. वायरल हुए वीडियो की वजह से ही ये हैवानियत भरी वारदात सामने आई. जांच में पता चला कि वायरल वीडियो पटना जिले के ही बाढ़ इलाके के जल गोविंद गांव की है. वारदात को गांव के ही एक अधेड़ व्यक्ति अंजाम दिया था. किसी तरह से पीड़ित महिला बाढ़ थाना पहुंच पाई. फिर थानेदार अबरार अहमद खान को अपने साथ हुए दरिदंगी की दास्तां बताई. जिसके बाद बाढ़ थाना की पुलिस टीम एक्टिव हुई.

थानेदार ने सबसे पहले पूरे वारदात की जानकारी एसएसपी समेत पटना पुलिस के सीनियर अधिकारियों को दी. इसके बाद बलात्कार करने वाले और वीडियो बनाकर उसे वायरल करने वालों की तलाश शुरू कर दी गई. वीडियो के आधार पर पुलिस टीम ने आरोपी की पहचान कर ली. जांच के दौरान ही पता चल गया था कि उस शख्स का नाम शिवपूजन मेहता है और वो जल गोविंद गांव का रहने वाला है. साथ ही कमलेश कुमार गुप्ता का बस ड्राइवर है.

इसके बाद तो पुलिस की कार्रवाई में काफी तेजी आ गई. मोबाइल टॉवर लोकेशन के आधार पर आरोपी का पता लगाया गया. फिर अथमल गोला में छापेमारी कर उसे पुलिस टीम ने गिरफ्तार कर लिया. महज 4 घंटे के अंदर बाढ़ के थानेदार और उनकी टीम ने इस पूरी कार्रवाई को अंजाम दिया और आरोपी को धर दबोचा. अब पटना पुलिस इस पूरे मामले का स्पीडी ट्रायल कराएगी और आरोपी को सजा दिलवाएगी.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading