भारतीय वायुसेना में कैपिटल एक्विजिशन्स पर कैग की रिपोर्ट राज्यसभा में पेश कर दी गई है। इसी रिपोर्ट में राफेल सौदे का विवरण भी शामिल है। संसद की कार्यवाही शुरू होने से पहले कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, यूपीए चेयरपर्सन सोनिया गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और मल्लिकार्जुन खड़गे समेत अन्य कांग्रेस नेताओं ने संसद परिसर में गांधी मूर्ति के पास राफेल मुद्दे पर प्रदर्शन किया।

इसके अलावा इस मामले पर कांग्रेस ने संसद में स्थगन प्रस्ताव भी दिया है। राफेल सौदे पर महालेखा नियंत्रक परीक्षक (कैग) की रिपोर्ट पर मंगलवार को संसद के दोनों सदनों में दिन भर कयासबाजी जारी रही। लोकसभा में शून्यकाल के दौरान अचानक कांग्रेस सांसद मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि कैग की रिपोर्ट राज्यसभा में पेश कर दी गई है, जबकि इस सदन को इसकी जानकारी तक नहीं दी गई है।
