मोदी दोबारा बनें प्रधानमंत्री, उन्होंने कई जायज काम किये हैं कोई उनपर टिप्पणी नहीं कर सकता है : मुलायम सिंह यादव

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और सपा नेता मुलायम सिंह यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर बड़ा बयान दिया है। लोकसभा में मुलायम ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दोबारा पीएम बनना चाहिए। मुलायम ने मोदी की जमकर तारीफ की। संसद सत्र के आखिरी दिन बोलते हुए मुलायम ने कहा,



“मैं चाहता हूँ कि नरेंद्र मोदी फिर से देश के प्रधानमंत्री बनें। मोदी ने कई जायज काम किये हैं कोई उनपर टिप्पणी नहीं कर सकता है।”

मुलायम सिंह यादव ने सदन में कहा कि मैं कामना करता हूं कि यहां जितने सदस्य हैं दोबारा जीत कर आएं। इसके साथ ही पीएम मोदी की तारीफ करते हुए उन्हें दोबारा पीएम बनने के लिए शुभकामनाएं भी दीं। मुलायम के बयान के बाद पीएम मोदी ने दोनों हाथ जोड़कर उनका धन्यवाद दिया।



मुलायम सिंह यादव

एक तरफ सपा और बसपा मिलकर उत्तर प्रदेश में भाजपा का चुनावी रथ रोकने की फिराक में हैं तो दूसरी तरफ मुलायम कह रहे हैं कि वो मोदी को एक बार फिर पीएम की कुर्सी पर देखना चाहते हैं।



Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading