देश का खून खौल रहा है, सुरक्षाबलों दे दी है पूरी छूट : प्रधानमंत्री

जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में सीआरपीएफ के काफिले पर आतंकी हमले में 37 जवान शहीद हो गए। इस हमले के बाद सरकार आतंकियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करने के मूड में है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को सुरक्षा मामलों क कैबिनेट कमेटी की बैठक बुलाई। इसमें पीएम मोदी के साथ रक्षामंत्री निर्मला सीतारमण, गृहमंत्री राजनाथ सिंह, विदेश मंत्री सुषमा स्वराज और वित्त मंत्री भी शामिल हुए।

वहीं गृह मंत्री राजनाथ सिंह आज सुरक्षा स्थिति की समीक्षा के लिए कश्मीर के दौरे पर जाएंगे। जवानों की शहादत के बाद आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि सुरक्षाबलों के साथ पूरा देश खड़ा है। उन्हें पूरी स्वतंत्रता दे दी गई है। हमें अपने सैनिकों के शौर्य पर उनकी बहादुरी पर पूरा भरोसा है।

मुझे पूरा भरोसा है कि देश भक्ति के रंग में रंगे लोग, सही जानकारियां भी हमारी एजेंसियों तक पहुंचाएंगे। उन्होंने कहा कि आतंक के लिए हमारी लड़ाई और तेज होगी। उन्होंने कहा कि वीर भारतीय सपूतों ने देश के लिए अपने प्राणों की आहूति दे दी है। ऐसे हमलों का देश डटकर मुकाबला करेगा।

pm narendra modi

उन्होंने कहा कि पाकिस्तान तबाही के रास्ते पर चल रहा है। आतंकवादी उनके मददगार हैं जिसकी उसे कड़ी कीमत चुकानी होगी। साथ ही प्रधानमंत्री राजनीतिक दलों से अपील है कि वह इस विषय पर राजनीतिक छींटाकशी से दूर रहें। प्रधानमंत्री ने कहा कि हमले के पीछे शामिल ताकतों को इसकी बड़ी कीमत चुकानी पड़ेगी।

दुनिया में अलग-थलग पड़ चुके हमारे पड़ोसी देश के मंसूबे कभी कामयाब नहीं होंगे, वो तबाही के रास्ते पर चल रहे हैं। हम तरक्की के रास्त पर हैं। 130 करोड़ हिंदुस्तानी इस आतंकी हमले का मुंहतोड़ जवाब देंगे।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.