जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में गुरुवार को सीआरपीएफ के काफिले पर बड़ा आतंकी हमला हुआ। बॉलीवुड स्टार्स ने भी इस हमले को लेकर सोशल मीडिया पर अपना गुस्सा दिखाया ।
इसमें विक्की कौशल, अजय देवगन, अक्षय कुमार, रणवीर सिंह, ऋषि कपूर, अनुष्का शर्मा, अमिताभ बच्चन, जावेद अख्तर, सलमान खान, रितेश देशमुख, अनुपम खेर, स्वरा भास्कर और प्रियंका चोपड़ा जैसे बड़े स्टार्स शामिल हैं । इन सभी स्टार्स ने हमले को कायरता बताया । इस बीच जावेद अख्तर अपने ट्वीट को लेकर सोशल मीडिया पर ट्रोल हो रहे हैं ।

जावेद अख्तर ट्विटर पर लिखते हैं- सीआरपीएफ से मेरा बेहद खास रिश्ता रहा है, मैंने उनके लिए एंथम लिखा है, मैं कई सीआरपीएफ के अधिकारियों से भी मिल चुका हूं उनसे हमेशा सम्मान और प्यार सीखा है। मैं शहिदों के लिए दुख प्रकट करता हूं।’
जावेद अख्तर ने सीआरपीएफ के जवानों की बहादुरी की तारीफ की । इस पर यूजर्स ने जावेद अख्तर को ट्रोल करना शुरू कर दिया । यूजर्स ने इस बात पर आपत्ति जताई है कि आखिर जावेद अख्तर ने पाकिस्तान के खिलाफ एक शब्द तक नहीं लिखा ।
एक यूजर ने लिखा, ‘देखो इसको, पाकिस्तान के खिलाफ कुछ नहीं लिखा । आतंकवाद के खिलाफ कुछ नहीं लिखा । ये शर्मनाक है ।’

दूसरे यूजर ने कहा, ‘आप खुद को प्रमोट करने का कोई मौका नहीं छोड़ते हैं ।’
कुछ ने कहा कि जावेद अख्तर ने बहुत ही डिप्लोमैटिक कमेंट किया है । जावेद अख्तर भी चुप नहीं बैठे उन्होंने भी यूजर्स को करारा जवाब दिया ।
जब यूजर्स ने उनपर पाकिस्तान का सपोर्ट करने का आरोप लगाया तो वो लिखते हैं, ‘तुम्हें शर्म नहीं आती इस तरह इल्जाम लगाते हुए । मेरा एक स्टेटमेंट बता दो जो तुम्हारी बात को सही साबित करे ।’
