पुलवामा अटैक में शहीद हुए जवानों को गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने कंधा दिया

गृहमंत्री राजनाथ सिंह श्रीनगर पहुंच गए हैं। इसके बाद उन्होंने पुलवामा अटैक में शहीद हुए जवानों को कंधा दिया है। उनके साथ जम्मू कश्मीर के डीजीपी दिलबाग सिंह ने भी सीआरपीएफ जवानों को कंधा दिया है। वहीं दूसरी ओर सुबह से ही लोग सड़कों पर निकल आए और हर चौराहे पर लोगों ने जाम लगा दिया।

पाकिस्तान के झंडे फूंके, आतंकवाद के खिलाफ नारे लगाए। टायर जला कर यातायात रोक दिया। बाजार पूरी तरह बंद हैं। सड़कों से यातायात नदारद है। गुज्जर नगर इलाके में प्रदर्शनकारियों ने कई वाहनों को आग लगा दी गई। दो गुटों में हुए पथराव में डीआईजी विवेक गुप्ता समेत लगभग 40 लोग घायल हो गए हैं। हालात काफी तनाव पूर्ण हैं। जगह-जगह सुरक्षा बल तैनात कर दिए गए हैं।

हमले के विरोध में चैंबर ऑफ कामर्स ने शुक्रवार को बंद का आह्वान किया था। बंद को सभी राजनीतिक व सामाजिक संगठनों ने समर्थन दिया है। सभी निजी स्कूल बंद थे। कुछ स्कूल खुले थे परंतु दोपहर होते-होते वह भी बंद हो गए।

परेशान अभिभावक बच्चों को लेने के लिए स्कूल पहुंच गए। लोगों में पाकिस्तान के खिलाफ जबरदस्त आक्रोश है। प्रदर्शनकारी पाकिस्तान के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। उनका कहा है कि सरकार को हर हालत में इस हमले का बदला लेना चाहिए।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.